Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Saraikela News: तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों के परिवारों को सरकारी सुविधा देने की उठी मांग

Saraikela: तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए अजित महतो और धनंजय महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अजित महतो और धनंजय महतो की 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों ने भी भाग लिया और शहीदों को याद किया।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि शहीद अजित महतो और धनंजय महतो की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन इन्हीं शहीदों के बलिदान का परिणाम है। शहीदों के परिजनों को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।



कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई। शहीद धनंजय महतो के पुत्र उपेन महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले भी कई बार शहीदों के परिजनों को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !