Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

RJD Candidate Satyendra Shah Arrested: गढ़वा में बैंक लूट मामले में राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार

Garhwa: सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन पत्र भरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को रोहतास पुलिस उसे लेकर गढ़वा पहुंची और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।

सत्येंद्र की गिरफ्तारी गढ़वा के चिरौजिया मोड़ स्थित

सत्येंद्र की गिरफ्तारी गढ़वा के चिरौजिया मोड़ स्थित बैंक लूट कांड में हुई है। गढ़वा पुलिस के मुताबिक, 6 दिसंबर 2004 को चिरौजिया मोड़ के पास एक गार्ड के पैर में गोली मारकर बैंक की गाड़ी से 10 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इस मामले में सत्येंद्र सहित छह लोगों पर आरोप था। कोर्ट ने 2018 में उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था, जिस आधार पर बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र साह पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वह इन मामलों में फरार चल रहा था। वहीं, सत्येंद्र के समर्थकों का आरोप है कि चुनावी माहौल में विपक्षी दलों के दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !