Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Jharkhand JPSC Exam: JET परीक्षा अब 5 शहरों में, अभ्यर्थियों को राहत, इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को लेकर विवाद

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित की जा रही झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) अब राज्य के पांच प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में नामांकन के लिए योग्यता निर्धारित करती है।


जेपीएससी ने दूसरी बार आयोजित हो रही 

जेपीएससी ने दूसरी बार आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए पहले सिर्फ रांची, जमशेदपुर और बोकारो में केंद्र बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, अब अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों का विस्तार किया गया है। अब यह परीक्षा रांची, जमशेदपुर, बोकारो के साथ-साथ धनबाद और देवघर में भी आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकता के क्रम में इन पांच शहरों में से तीन शहरों का चयन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है।

परीक्षा केंद्रों के विस्तार से दूर-दराज के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे उन्हें परीक्षा देने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा।

परीक्षा को लेकर एक विवाद भी खड़ा

हालांकि, इस परीक्षा को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया है। कुछ अभ्यर्थी इस बात से नाराज़ हैं कि इस बार की JET परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को शामिल नहीं किया गया है। उनका मानना है कि इससे उनके करियर के विकल्प सीमित हो सकते हैं। जेपीएससी द्वारा इस विषय को शामिल न करने के फैसले पर अभ्यर्थियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। जेपीएससी की इस पहल से राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र में योग्य शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !