Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Ghatshila By-Election Jairam Mahato Receives DC Notice: घाटशिला उपचुनाव, टाइगर जयराम महतो को डीसी का नोटिस, गाड़ी पर बैठकर प्रचार करने पर फंसे कानूनी पचड़े में

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो कानूनी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें जमशेदपुर के उपायुक्त द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

डीसी ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा

दरअसल जयराम महतो ने उपचुनाव प्रचार के दौरान अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के उपर बैठकर जनसंपर्क अभियान चलाया था, जिसे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया है। जमशेदपुर डीसी ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की है।

जारी नोटिस में निर्वाचन अधिकारी ने

जारी नोटिस में निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी वाहन पर बैठना या खड़ा होना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अगर समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, घाटशिला उपचुनाव के लिए

इस बीच, घाटशिला उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झामुमो के सोमेश सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन ने शुक्रवार 17 अक्टूबर को अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी, और भरे गए फॉर्म की जांच 22 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !