Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

New Movie: दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर आई दो बड़ी फिल्में, "एक दीवाने की दीवानियत" पर भारी पड़ी फिल्म "थामा"

Movie: दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए दो बड़ी फिल्में पर्दे पे आई। जिसमें से एक आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी फिल्म "थामा" और दूसरा हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा "एक दीवाने की दीवानियत"। दोनों ही फिल्मों को लेकर पहले दिन से ही दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। 

एक दीवाने की दीवानियत की शुरुआत

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने पहले दिन में कुल ₹6.61 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की। वहीं फिल्म का कुल बजट लगभग ₹30 करोड़ बताया गया है। बता दे कि फिल्म की कहानी एक जुनूनी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य का किरदार निभाया है, जो अपनी मोहब्बत अदा (सोनम बाजवा) के लिए सबकुछ कर गुजरता है। दर्शकों ने इस जोड़ी की केमिस्ट्री को खूब सराहा है। 

थामा का दबदबा

हालांकि हर्षवर्धन की फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन आयुष्मान खुराना की "थामा" ने बॉक्स ऑफिस पर भारी बढ़त बनाई। पहले दिन ही "थामा" ने ₹18.8 करोड़ की कमाई कर सभी को पीछे छोड़ दिया है।

वीकेंड की उम्मीदें

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में "एक दीवाने की दीवानियत" का कलेक्शन भी बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल "थामा" ही इस त्योहार के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ दिख रहा है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !