Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Saraikela News: सरायकेला की विश्व प्रसिद्ध छऊ कला का प्रदर्शन अब विश्व मंच पर, साउथ एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में छऊ मुखौटों का होगा प्रदर्शन

Saraikela News: सरायकेला की विश्व प्रसिद्ध छऊ कला का प्रदर्शन अब विश्व मंच पर होगा। रांची में आयोजित होने वाले साउथ एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में सरायकेला के प्रसिद्ध मुखौटा कलाकार गुरु सुशांत कुमार महापात्र और उनके पुत्र सुमित महापात्र द्वारा बनाए गए पांच विशेष छऊ मुखौटों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इन मुखौटों में रात्रि, श्री गणेश, नाविक, नाविकानी और श्रीकृष्ण की आकृतियां शामिल हैं। यह आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी एथलेटिक स्टेडियम में होगा, जिसमें भारत सहित बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।



गुरु सुशांत कुमार महापात्र और उनके पुत्र सुमित महापात्र ने छऊ मुखौटा कला में विशेष पहचान बनाई है और देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आयोजन से सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और झारखंड की पारंपरिक लोककलाओं को विश्व मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !