Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Dhanbad News: गल्फ कंट्री में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी कर यस इंडिया ओवरसीज का मालिक फरार

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को रोजगार के नाम पर बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक फर्जी कंपनी ने गल्फ कंट्री (खाड़ी देशों) में आकर्षक नौकरी दिलाने का लालच देकर बिहार और झारखंड के 40 से अधिक बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

फर्जी टिकट थमाकर लाखों की ठगी

पीड़ित युवाओं का कहना है कि फर्जी कंपनी "यस इंडिया ओवरसीज" के संचालक ने उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की मोटी रकम वसूली। पैसे लेने के बाद उन्हें गल्फ कंट्री की फर्जी फ्लाइट टिकटें थमा दी गईं।

ऑफिस में ताला जड़कर शातिर फरार

ठगी का शिकार हुए युवक जब राम प्लाजा के चौथे फ्लोर पर स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें ऑफिस में ताला जड़ा मिला। संचालक अपनी चाबियों के साथ पहले ही फरार हो चुका था। धोखाधड़ी का एहसास होते ही सभी पीड़ित युवाओं ने स्थानीय बैंक मोड़ थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने संचालक को बुलाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए कंपनी संचालक को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित युवाओं को न्याय दिलाने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा किस तरह ठगी के जाल में फंस रहे हैं।

लोगो से अपील सावधान रहे सतर्क रहे

 अब देखना होगा कि पुलिस की कार्रवाई के बाद इन ठगे गए युवाओं को उनका पैसा और इंसाफ मिल पाता है या नहीं। यह घटना अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि वे नौकरी के नाम पर किसी भी झांसे में आने से पहले पूरी पड़ताल कर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !