Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Chhath PoojaPreparation: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू, 150 घाटों की युद्ध स्तर पर सफाई, सुरक्षा के लिए गोताखोर और NDRF की टीम रहेगी तैनात

Jamshedpur: जमशेदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जमशेदपुर शहर में शुरू हो गई है। नगर निगम द्वारा शहर भर के लगभग 150 छठ घाटों की सफाई का काम शुरू को गया है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इस बार छठ पूजा में घाटों की सफाई के साथ-साथ

इस बार छठ पूजा में घाटों की सफाई के साथ-साथ कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। साथ ही, नदी घाटों की दीवारों पर छठ पूजा से संबंधित आकर्षक पेंटिंग भी दर्शाई जाएगी, जो पर्व के माहौल को और भक्तिमय बनाएगी।

छठ पर्व के दौरान सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय होता

छठ पर्व के दौरान सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। हर घाट पर गोताखोरों की तैनाती की जाएगी, और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें भी मौजूद रहेंगी।

जमशेदपुर की दो प्रमुख नदियां

जमशेदपुर की दो प्रमुख नदियां, स्वर्णरेखा और खरकई, छठ पूजा का मुख्य केंद्र होती हैं। इन नदियों के घाटों पर लाखों की संख्या में भक्त अर्घ्य देने के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए, किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए नगर निगम पूरी तरह से सतर्क है।

छठ की तैयारियों से शहर में पर्व का माहौल

नगर अपर आयुक्त कृष्ण कुमार लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं और सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि इस महापर्व को शांति और सुविधा के साथ संपन्न किया जा सके। छठ की तैयारियों से शहर में पर्व का माहौल बनने लगा है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !