Ranchi: संगठित अपराध को लेकर रांची पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम की जांच में खुलासा हुआ है, कि रांची में कारोबारियों को धमकाने और लेवी वसूलने के लिए अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने आपस में हाथ मिला लिया है।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांके के रहने वाले बबलू खान
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांके के रहने वाले बबलू खान, मो शाहिद, मो सेराज और पंडरा के रहने वाले रवि आनंद को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और कार बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि कोयलांचल शांति सेना के नाम पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और
उल्लेखनीय है कि कोयलांचल शांति सेना के नाम पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा द्वारा शहर के व्यवसायियों और कारोबारियों को फोन पर रंगदारी के लिए लगातार धमकी दिए जाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के आलोक में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है।
पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार आने का खुलासा
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बरामद हथियार और गोली पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मोगा (पंजाब) के रास्ते भारत लाए जाते हैं. इन हथियारों का उपयोग रांची सहित देश के विभिन्न स्थानों पर बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने के लिए किया जाता है।