Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Latehar Police Action: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश नाकाम

Latehar: लातेहार पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के पांच सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 

जानकारी के अनुसार यह सभी अपराधी टोरी स्टेशन पर चल रहे कोयला लोडिंग कार्य में लगे कर्मियों से रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से गोलीबारी करने की योजना बना रहे थे।

एसपी कुमार गौरव ने बताया 

एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को पुलिस को खबर मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र के परसही स्थित डगडगी पुल के पास हथियारों के साथ जुटे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई की


पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डगडगी पुल के समीप छापेमारी की जहां से पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 

गिरफ्तार अपराधियों में चार रांची जिले के और एक गुमला जिले का निवासी है. इनके नाम विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचन्द खलखो, तुलसी मुण्डा और तनवीर अंसारी हैं.


पुलिस का कहना

पुलिस का कहना है कि ये सभी राहुल सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो इलाके में रंगदारी और भय फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस अभियान में एसडीपीओ अरविंद कुमार, चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, एसआई श्रवण कुमार, अजीत कुमार, एएसआई भीम कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान,  राहुल कुमार दूबे, बिंदेश्वर राम, बाबू ओम शिव कुमार, पिंटू कुमार, त्रिलोकी सिंह और बसंत कुमार शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !