प्रमुख घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था
बेली बोधन घाट, बिष्टुपुर: छोटी गाड़ियों के लिए घाट के सामने वाले रास्ते के किनारे और खाली जगह पर, जबकि बड़ी गाड़ियों के लिए खरकई पुल पुलिस पोस्ट के बगल में खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था है।
मैरिन ड्राइव के घाट (कपाली, ग्रीन पार्क, सती, बच्चा सिंह, रामजनम नगर रोड नं-09): इन सभी घाटों के लिए मैरिन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाईन में पार्किंग करनी होगी।
दोमुहानी घाट, मैरिन ड्राइव: कार और दो पहिया वाहनों के लिए जेएनएसी पार्क में, जबकि अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्क के सामने बाउंड्री किए हुए स्थान पर पार्किंग होगी।
हाथी घोड़ा मंदिर घाट, साकची यहां आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन विवेकानन्द स्कूल के मैदान में पार्क कर सकेंगे।
स्वर्णरेखा गांधी घाट, साकची / लक्ष्मी नगर मकदम घाट / शास्त्री नगर रोड नं-04 / न्यू पुल दोमुहानी गोलचक्कर / नील सरोवर तालाब: इन घाटों पर सड़क के किनारे सिंगल लाईन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पाण्डेय घाट, भुइँयाडीह: पार्किंग के लिए दुर्गा पूजा मैदान भुइँयाडीह को चिन्हित किया गया है।
शिव घाट जुगसलाई बागबेड़ा की तरफ से आने वाली गाड़ियां संत जॉन स्कूल में और जुगसलाई/बागबेड़ा की तरफ से आने वाली गाड़ियां विन्ध्यवासिनी मंदिर के पास पार्क होंगी।बड़ौदा घाट, बागबेड़ा: यहां आने वाले वाहनों के लिए सिद्ध-कान्हू मैदान/डीबी मैदान में पार्किंग की सुविधा है।
सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा वाहनों की पार्किंग टाउन हॉल के बगल के मैदान में की जाएगी।
हुडको डैम, टेल्को हुडको पार्क के ठीक सामने पार्किंग की व्यवस्था है।
डिमना लेक डिमना लेक मैदान में गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी।
यातायात पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील
यातायात पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे चिह्नित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि छठ महापर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को भी जाम का सामना न करना पड़े।