Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Breaking Jamshedpur: जुगसलाई के नया बाजार में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा, देखें Video

Jugsalai: जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार में रात को अचानक आग लग गयी. आग लगने से घटना में प्लास्टिक बनाने वाली एक कंपनी का गोदाम पूरी तरह स्वाहा हो गया. बताया जाता है कि यह आग अचानक से प्लास्टिक के गोदाम में लगी जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग को काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी था और आग फैलता गया. क्योंकि जिस गोदाम में आग लगी वहां तक पहुंच पाने की रास्ता बहुत संकरी थी, जिससे समय पे आग पे काबू नहीं पाया जा सका।
बताया जाता है कि गोयल की प्लास्टिक गोदाम में आग भड़की और यह आग ने आसपास के एरिया को भी प्रभावित कर दिया. इस घटना के बाद से दमकलों को वहां पर लाया गया है लेकिन संकरा गली होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है और बचाव कार्य अभी जारी है. घटना में लगभग तीन से चार लाख का नुकसान माना जा रहा है।

आखिर बड़ा सवाल ये है कि जुगसलाई जैसे बड़ी आबादी वाले बाजारू क्षेत्र में इतने बड़े बड़े प्रतिष्ठान बिना अग्निशमन एनओसी के कैसे चल रहे है। ये हर हाल में बड़ी घटना को दावत देने के सामान है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !