Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Dashrath Shukla Arrested : भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला बुंडू से गिरफ्तार, फायरिंग मामले में पूछताछ जारी!

Jamshedpur : गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को बुंडू पुलिस ने बुंडू और तमाड़ के बीच संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है।


सूत्रों की माने तो हाल ही में हरेराम सिंह के घर पर हुए फायरिंग मामले की जांच भी दशरथ शुक्ला के इर्दगिर्द घूम रही थी। साथ ही उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। इस मामले में दशरथ के साथ साथ मानगो आजाद बस्ती का आजाद लंगड़ा और सैफी की संलिप्तता भी सामने आ रही है। दशरथ शुक्ला के फोन से प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा से जुड़े डिटेल्स भी सामने आए है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है और आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 


वहीं सूत्रों के अनुसार, दशरथ शुक्ला के खिलाफ साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस फ्रेश के पास स्थित समान्ता स्टोर में हुई फायरिंग की घटना में संलिप्त होने का आरोप है। बताया जाता है कि इस फायरिंग में गोलमुरी नेहरू कॉलोनी निवासी राहुल झाबरा को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद दशरथ शुक्ला ने थाने में आत्मसमर्पण भी किया था। 


जानकारी के मुताबिक, दशरथ शुक्ला जमशेदपुर में सूद पर पैसे के लेन देन का काम करता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर संभवतः फायरिंग की पूरी घटना और उसके पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !