Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Breaking : गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला बुंडू से गिरफ्तार, हरेराम सिंह फायरिंग कांड से जुड़ रहे तार!

Jamshedpur : गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को बुंडू पुलिस ने बुंडू और तमाड़ के बीच संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक मामले में आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।


सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले की जांच का दायरा दशरथ शुक्ला तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। इसके साथ ही इस मामले में मानगो आजाद बस्ती निवासी आजाद लंगड़ा और सैफी की संलिप्तता भी सामने आई है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दशरथ शुक्ला के मोबाइल फोन से प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा जैसे कुख्यात अपराधियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स मिले हैं। फिलहाल पुलिस इन डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

सूत्रों का यह भी कहना है कि हरेराम सिंह फायरिंग कांड में दशरथ शुक्ला की सीधी भूमिका हो सकती है। बताया जा रहा है कि उसका धनबाद के एक कुख्यात अपराधी गिरोह से भी संबंध रहा है। पुलिस ने पहले उसके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन उसके फरार होने के बाद उसे बुंडू से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दशरथ शुक्ला सूद पर पैसे के लेनदेन का काम भी करता था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर फायरिंग की पूरी साजिश और इसके पीछे के आर्थिक या राजनीतिक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !