Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Bihar Assembly Election: डबल इंजन की सरकार ही करेगी बिहार का विकास, गलती से भी विपक्ष जीता तो सिर्फ बहाने बनाएगा--चिराग

Bihar: बिहार के वैशाली से है जहां महुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जिन लोगों ने सोचा कि चिराग पासवान को समाप्त कर दे, आज भी कई ऐसे भी कई ऐसे राजनीतिक दल है जो चिराग पासवान का राजनीतिक हत्या करना चाहते है, जो लोग यह करना चाहते हैं वह भूल जाते हैं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है न टूटेगा और ना झुकेगा,डरता तो मैं किसी से भी नहीं जो करना है कर ले। चिराग पासवान अपने प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने के लिए अपील करने पहुचे थे। 

उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि

उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम के बाद बिहार में फिर से मजबूत एनडीए की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि कई विपक्ष दलों के नेता आएंगे, एक ही दल के दो-दो नेता भी आएंगे, पूछिएगा कि बिहार में लंबे समय तक विकास के लिए क्या किया,15 साल मौका दिया बिहार के विकास के लिए, जब आपके पास इतने दलों का गठबंधन नहीं संभल रहा है तो जो लोग अपने गठबंधन में अपने घटक दलों का सम्मान नहीं करते हैं जो लोग अपने परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं करते हैं वह आपका और मेरा क्या सम्मान करेगा यह सवाल पूछेगा महागठबंधन के लोगों से। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य बगल के उत्तर प्रदेश में देखें, अगर 5 साल यही डबल इंजन की सरकार विकास हर गति मापदंड को आगे लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर गलती से भी कोई चूक हुई विपक्ष का 

 उन्होंने कहा कि अगर गलती से भी कोई चूक हुई विपक्ष का अगर साथी बाजी मार देता है तो 5 साल सिर्फ बहाना बनाएगा बोलेगा बिहार का कोई बात सुनता नहीं केंद्र में हमारी कोई बात नहीं सुनता। अगले 5 साल बिहार के लिए अति महत्वपूर्ण है इन पांच सालों में बिहार की रूपरेखा एक नया स्वरूप लेने जा रही है।

जनसभा को।संबोधित करते हुए BJP सांसद

जनसभा को।संबोधित करते हुए BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि दो तरफ चुनाव है एक तरफ एनडीए है दूसरे तरफ महागठबंधन है। महागठबंधन में अभी तक अपने सीटों का बंटवारा नहीं कर सका है तो राज्य क्या चलाएगा। 

आपका एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी संजय सिंह को मिलना चाहिए

आपका एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी संजय सिंह को मिलना चाहिए। आगामी 6 नवंबर को आपपहले मतदान करें फिर जलपान करें यही विनती आप लोगों से करने आए हैं। चिराग पासवान और सिग्रीवाल ने उम्मीदवार संजय सिंह को विजयी होने के लिए जीत का माला पहनाया। चिराग पासवान, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे जहां पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जनसभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !