Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Saraikela Fake Upi Gang Active : गम्हरिया-आदित्यपुर में फेक यूपीआई गिरोह सक्रिय, दुकानदारों को बना रहे निशाना

गम्हरिया/आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में इन दिनों फेक यूपीआई गिरोह सक्रिय हो गया है, जो स्थानीय दुकानदारों को निशाना बना रहा है। गिरोह के सदस्य दुकानों से सामान खरीदने के बाद यूपीआई या गूगल पे से भुगतान करने का नाटक करते हैं और दुकानदारों को दिखाते हैं कि पेमेंट हो गया है। लेकिन हकीकत में पैसा दुकानदारों के खाते में नहीं पहुंचता।


जानकारी के अनुसार, अब तक गम्हरिया बाजार और आदित्यपुर बाजार क्षेत्र में कई दुकानदार इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गिरोह बेहद शातिर और संगठित तरीके से काम कर रहा है तथा लगातार क्षेत्र में घूमकर दुकानदारों और आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे भुगतान की पुष्टि किए बिना कोई लेनदेन पूर्ण न करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

सावधानी बरतें, ठगी से बचें, पेमेंट प्राप्ति की पुष्टि के लिए हमेशा अपने बैंक खाते या यूपीआई ऐप में जाकर ट्रांजेक्शन स्टेटस जांचें, और किसी भी फेक स्क्रीनशॉट या झूठे पेमेंट मैसेज पर भरोसा न करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !