Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur: Surya Mandir Committee: जमशेदपुर से बड़ी खबर, सूर्य मंदिर समिति ने छठ महापर्व की तैयारियाँ की पूरी, 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में आस्था के महापर्व छठ को लेकर चारों ओर उल्लास का माहौल है। सूर्य मंदिर परिसर में इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूर्य मंदिर समिति की ओर से 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को नि:शुल्क संपूर्ण छठ पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी।


समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि

समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूजन सामग्री और फल-सामग्री का वितरण 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से पूर्व आवंटित कूपन के आधार पर किया जाएगा। व्रतधारियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।

शंख मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

27 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 2 बजे से सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर अर्घ्यदान कर सकेंगे। शाम को मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिकाएँ डिंपल भूमि और मानवी सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी।

इस अवसर पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल

इस अवसर पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने परिवार सहित सूर्य मंदिर के छठ घाट पर उपस्थित रहेंगे और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा वरीय सदस्यों ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की

समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा वरीय सदस्यों ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की

समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा वरीय सदस्यों ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की। समिति ने बताया कि इस वर्ष दोनों छठ घाटों पर स्वच्छ और निर्मल जल की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को छठ महापर्व का दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके। सूर्य मंदिर समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे श्रद्धा, स्वच्छता और सामूहिक सौहार्द के साथ मनाए
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !