Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Saraikela News - डायल 112 के आरक्षी ताजुद्दीन मियां का निधन, कैंसर से जूझते हुए तोड़ा दम

Saraikela : जिले में तैनात डायल 112 के आरक्षी ताजुद्दीन मियां का गुरुवार तड़के निधन हो गया। बताया गया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


लगभग 45 वर्षीय ताजुद्दीन मियां बोकारो जिले के वैधमारा आगरडीह गांव के निवासी थे। वे सरायकेला के राजबांध इलाके में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को दिन में ड्यूटी करने के बाद रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।


सूत्रों के अनुसार, ताजुद्दीन मियां पिछले कुछ समय से फोर्थ स्टेज कैंसर से पीड़ित थे और रांची में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के बावजूद वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी कर्मियों ने उन्हें एक ईमानदार, शांत स्वभाव के और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में याद किया है। विभागीय अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !