Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Shri Shri Durga Puja Kali Puja Committee: भालूबासा में श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति की ओर से लौकी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Bhalubasa: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भालूबासा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भालूबासा गोलचक्कर पर श्रद्धालुओं के बीच लौकी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रतधारी महिलाएँ उपस्थित थीं।

 
समिति के संरक्षक मूलचंद साहू ने बताया कि

समिति के संरक्षक मूलचंद साहू ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से समिति लगातार छठ व्रतियों के बीच लौकी और पूजन सामग्री का वितरण करती आ रही है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का ऐसा पर्व है जो सूर्य देव और छठी मइया की उपासना के साथ ही सामाजिक एकता और स्वच्छता का संदेश देता है। इसीलिए हर वर्ष समिति इस पुनीत अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करने का संकल्प लेती है।

समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और धार्मिक एकता की मिसाल पेश करते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !