Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jharkhand Crime : रेप किया, गला घोंट तालाब में फेंकी लाश, झारखंड के पलामू में सनसनीखेज वारदात

Jharkhand crime news : झारखंड के पलामू जिले में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में 21 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी ने लड़की के साथ हैवानियत की फिर उसे मार डाला। आरोपी ने लाश को एक तालाब में फेंक दिया और उसके कपड़े एक कुएं में डाल दिए।


मेदिनीनगर सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि घटना 16 अक्टूबर को पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता 16 अक्टूबर को यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने रिश्तेदार के घर सोने जा रही है। लेकिन वह अगले दिन घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने लड़की की खोजबीन शुरू की।


पूछताछ में पता चला कि पीड़िता तो अपने रिश्तेदार के घर पहुंची ही नहीं थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 4.30 बजे पीड़िता की लाश गांव के पास एक तालाब में पाई गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की जब रिश्तेदार के घर जा रही थी तब आरोपी ने उसको बीच रास्ते में ही पकड़ लिया। आरोपी ने एक सुनसान जगह पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया फिर आरोपी ने लड़की का गला घोंट कर उसे मार डाला और उसकी लाश तालाब में फेंक दी। आरोपी ने पीड़िता का फोन भी तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता की चप्पलें और कपड़े एक कुएं से बरामद किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !