Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jharkhand Police Crime Meet: झारखंड राज्य में संगठित अपराध के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ० माईकलराज एस० ने की समीक्षा बैठक

Ranchi: आज 24.10.2025 पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड डॉ० माईकलराज एस०, की अध्यक्षता में दिनांक-20.08.2024 को संगठित अपराध के संबंध में हुई बैठक की समीक्षा हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची/धनबाद तथा पुलिस अधीक्षक, रामगढ़/पलामू/हजारीबाग / चतरा एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता के साथ राज्य में सक्रिय संगठित अपराधकर्मियों के गिरोह पर नियंत्रण हेतु रणनीति तैयार करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, अभियान झारखण्ड ने अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसके सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई करने साथ जमानत पर छूटे संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों के वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुये साक्ष्यानुसार सी०सी०ए० के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने, संगठित आपराधिक गिरोह के फिरार सदस्यों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, जमानत पर छूटे अपराधकर्मी पर विशेष निगरानी रखने एवं उनके जमानतदारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। संगवित अपराधी गिरोह के सरगना एवं उनके सदस्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सपत्ति के संबंध में वांछित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।


इस बैठक में पुलिस मुख्यालय सभागार से डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, ऋषभ झा, पुलिस अधीक्षक, ए०टी०एस०, राँची भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची/धनबाद तथा पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ / पलामू/हजारीबाग / चतरा उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !