Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jugsalai Firing Case: जुगसलाई में युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, TMH में इलाजरत

Jugsalai: जुगसलाई थाना अंतर्गत मिल्लत नगर स्थित सीमेंट दुकान में लगभग चार राउंड फायरिंग से जाफर अली नामक युवक घायल हो गया है। घायल युवक अपने चिकन दुकान के बगल सीमेंट दुकान में बैठा हुआ था तभी अज्ञात युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है।
फिलहाल युवक इलाजरत है, और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और कुछ भी कहने से बच रही है।
आए दिन हो रहे फायरिंग मामले ने शहर में खौफ के बादल छा दिए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुर्गा राजू अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

घटना के बाद मिल्लत नगर और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

पुलिस ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से दूर रहने को कहा है। साथ ही, घटना से जुड़े कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जुगसलाई थाना क्षेत्र पहले भी कई बार आपसी विवाद और आपराधिक वारदातों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस टीम मामले की तह तक पहुंचने के लिए जुटी हुई है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर गश्त और निगरानी बढ़ाए, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस की निगरानी में है और जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !