Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jharkhand News: वंदना दादेल को मिलेगी अपर मुख्य सचिव रैंक की जिम्मेदारी, झारखंड प्रशासन में बढ़ेगा महिला नेतृत्व का दबदबा

Jharkhand News: झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. राज्य सरकार ने उन्हें अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रमोशन देने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है. 1 जनवरी 2026 से वंदना दादेल को औपचारिक रूप से इस नई रैंक का लाभ मिलेगा. वह 1996 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल झारखंड सरकार में गृह विभाग की प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही वह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं.
सूत्रों के अनुसार कार्मिक विभाग ने वंदना दादेल की प्रोन्नति से जुड़ी संचिका को बढ़ा दिया है. यानी अब उनके अपर मुख्य सचिव बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. झारखंड प्रशासनिक ढांचे में यह एक अहम पद माना जाता है, जहां अधिकारी राज्य सरकार की नीतिगत फैसलों और प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं.

वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में अविनाश कुमार कार्यरत हैं, जबकि अजय कुमार सिंह और नितिन मदन कुलकर्णी पहले से ही अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं. तीन वरीय अधिकारी, शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे और सत्येंद्र सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं. इन तीनों अधिकारियों को झारखंड सरकार ने प्रोफार्मा प्रोन्नति दी है.

वंदना दादेल की प्रोन्नति न सिर्फ उनके प्रशासनिक करियर की स्वाभाविक प्रगति है, बल्कि झारखंड की नौकरशाही में महिला नेतृत्व की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक भी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !