सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आस पास के अनुसार, मृतक व्यक्ति रिक्शा चालक था और अक्सर चेकपोस्ट क्षेत्र के आस-पास रिक्शा चलाते देखा जाता था। लोगों का कहना है कि वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था और रोजाना शाम के समय इलाके में घूमते हुए दिखाई देता था।
शुक्रवार की रात भी वह पंडाल के पास देखा गया
शुक्रवार की रात भी वह पंडाल के पास देखा गया था, लेकिन देर रात अचानक उसकी मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शव जिस तरह से फंदे से लटका मिला है, वह स्वाभाविक आत्महत्या के बजाय किसी और घटना की ओर इशारा कर रहा है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गम और चर्चा का माहौल है। त्योहार की खुशियों के बीच इस तरह की दर्दनाक घटना ने इलाके में सन्नाटा फैला दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या मामला कुछ और है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।