Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Chhath Pooja Nahay-Khaay: लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए 28 अक्टूबर तक चलेगा कठोर व्रत

Chhath Pooja: भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज, 25 अक्टूबर से नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हो गया है। यह महापर्व 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न होगा। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत देशभर में श्रद्धालु सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना के साथ यह कठिन व्रत श्रद्धा एवं कठोर नियमों के साथ करेंगे।

नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

पर्व के पहले दिन, नहाय-खाय पर व्रती स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि करते हैं। जो भक्त नदी या तालाब नहीं जा पाते, वे घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं। इसके बाद पूजा स्थल और रसोई की साफ-सफाई की जाती है ताकि पूरे चार दिनों तक पर्व की पवित्रता बनी रहे। इस दिन व्रती सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं, जिसे लौका-भात कहा जाता है। इसमें लौकी और चावल को सेंधा नमक के साथ पकाया जाता है। प्याज और लहसुन का प्रयोग पूरी तरह वर्जित होता है। इसी दिन से व्रती सूर्य देव और छठी मैया के प्रति व्रत का संकल्प लेते हैं।

चार दिन चलेगा पवित्र अनुष्ठान

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त कठोर नियमों और शुद्धता का पालन करते हुए श्रद्धा और भक्ति से छठी मैया की आराधना करते हैं। इस महापर्व के दौरान स्वच्छता, पवित्रता और नियमों का विशेष महत्व होता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अनूठा उदाहरण है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !