Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

MLA Saryu Roy: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर विधायक सरयू राय ने किया छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी के छठ घाटों का दौरा किया। छठ महापर्व के नजदीक आने के साथ ही उन्होंने घाटों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत

दौरे की शुरुआत कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 से हुई।जिसके बाद राय ने रामजनम नगर, सतीघाट, और सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एल एंड टी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का भ्रमण किया। हर घाट पर उन्होंने खुद जाकर तैयारियों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

तैयारियों का लिया जायजा

विधायक सरयू राय ने इन सभी  घाटों पर महापर्व छठ के मद्देनजर की गयी तैयारियों का जायजा लिया और इसमें जो भी कमी नजर आयी उसमें सुधार करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 सरयू राय ने कहा

 सरयू राय ने कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई और परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाय।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !