Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Jamshedpur News: साकची गोलचक्कर पर ऑटो अराजकता से ट्रैफिक जाम, औपचारिक निरीक्षण में सामने आई ट्रैफिक पुलिस की कमजोरी

Jamshedpur: जमशेदपुर की साकची मुख्य गोलचक्कर पर ट्रैफिक व्यवस्था का औपचारिक निरीक्षण करने पहुँची नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के जिले की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के कामकाज में बड़ी खामियां पाई हैं। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ऑटो चालकों पर प्रशासन की कोई लगाम नहीं है, जिसके कारण आए दिन इस व्यस्त गोलचक्कर पर गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक दल ने 

NHRCCB की टीम ने आज साकची मुख्य गोलचक्कर पर जाकर न सिर्फ वहां तैनात अवर निरीक्षक से मुलाक़ात की, बल्कि यातायात नियंत्रण के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों का भी जायजा लिया।

ऑटो चालकों पर नो एक्शन

निरीक्षण में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि ट्रैफिक पुलिस ऑटो चालकों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। ऑटो चालक मनमाने ढंग से गाड़ियाँ खड़ी करते हैं और नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे पूरा गोलचक्कर जाम हो जाता है। टीम ने इस लापरवाही को साकची में लगातार जाम लगने का मुख्य कारण बताया।

प्रशासन से इस गंभीर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील

निरीक्षण दल में NHRCCB जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा, राष्ट्रीय सह सचिव विनय चंद्रा, जिला सचिव राजदीप सेन, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और जिला उपाध्यक्ष अजित शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। टीम ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए और व्यवस्था को दुरुस्त करे ताकि आम जनता को रोजमर्रा के ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !