Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-26

Saraikela News: सरायकेला में सड़क हादसा, डांगरडीहा में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत डांगरडीहा में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेज रफ्तार एक 4 चक्का वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को सड़क किनारे लिटाकर स्थानीय थाना को सूचित किया है और एंबुलेंस को बुलाया है ताकि समय रहते युवक की जान बचाई जा सके। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। कुछ ग्रामीणों ने वाहन का जगन्नाथ पुरी तक पीछा किया, लेकिन उसे रोक नहीं पाए। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

सरायकेला में हाल ही में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई है। इससे लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर काफी आक्रोश है और वे यातायात पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !