Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-30

Kandra News: कांड्रा थाना क्षेत्र के सुनसान जंगल में मिला नाबालिग युवती का शव, पढ़े पूरी खबर

Kandra: कांड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह के सुनसान जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की पुत्री नेहा नायक के रूप में हुई है। 
 
परिजनों के अनुसार

परिजनों के अनुसार नेहा सुबह रोज़ की तरह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने निकल पड़े। खोजबीन के दौरान जंगल में हाई टेंशन तार के पास झाड़ियों के बीच उसका शव पड़ा हुआ मिला। जहां युवती का शव पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। 

पुलिस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामले की जांच जारी 

इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !