Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Saraikela DC Meeting: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, उपायुक्त ने सुनी आम जनता की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

जनता दरबार में प्राप्त आवेदन

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में साइबर धोखाधड़ी, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लंबित रहने, दृष्टिबाधित दिव्यांग को जीविकोपार्जन हेतु की-बोर्ड उपलब्ध कराने, सक्सेशन म्यूटेशन मामलों के निष्पादन, NMMS परीक्षा उत्तीर्ण छात्र को राष्ट्रीय बालिका छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान कराने, सड़क मरम्मती और जलमीनार निर्माण जैसे मामले शामिल थे।

त्वरित समाधान के दिए निर्देश 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले की सभी यात्री बसों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !