Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

JEE Main-2026: जेईई मेन-2026 की जनवरी सत्र परीक्षा 21 से 30 जनवरी तक, 27 नवंबर तक करें आवेदन

Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई मेन-2026 (JEE Main 2026) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। 

जनवरी सत्र की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच

जनवरी सत्र की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क 27 नवंबर रात 11:50 बजे तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकेगा।

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों—जनवरी और अप्रैल—में आयोजित होगी। परीक्षा के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.), बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Plan) कोर्सों में प्रवेश मिलेगा।

तीन घंटे की परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे, जिनमें मैथ्स, फिजिक्स

तीन घंटे की परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे, जिनमें मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री से 20-20 बहुविकल्पीय प्रश्न (सेक्शन-A) और 5-5 प्रश्न (सेक्शन-B) शामिल रहेंगे। दोनों सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं—जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी और उर्दू—में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी जनवरी के पहले सप्ताह तक एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी और परिणाम 12 फरवरी 2026 को घोषित होने की संभावना है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकते हैं, अन्यथा आवेदन रद्द कर डिबार किया जा सकता है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय

छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और आधार कार्ड जैसी जानकारियां ध्यान से भरें। किसी त्रुटि की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्र jeemain.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !