बैंक खातों में अब चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा
एक नवंबर से बैंक खाताधारक अब अपने खाते में चार तक नॉमिनी जोड़ सकेंगे। पहले केवल एक ही नामिनी रखने की अनुमति थी। नए प्रावधान बैंकिंग लॉ (सशोधन) एक्ट 2025 के तहत लागू किए गए हैं, जिससे खाताधारक अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा को और बेहतर कर सकेंगे।
म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता बढ़ेगी
सेबी ने एक नवंबर से नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सभी फंड हाउस निवेशकों को यह बताने के लिए बाध्य होंगे कि उनसे मैनेजमेंट फीस, ब्रोकरेज और अन्य चार्जेज के रूप में कितना शुल्क लिया जा रहा है।
आधार अपडेट हुआ आसान
UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। इसके लिए अब किसी एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
LPG उपभोक्ताओं को राहत
सरकार ने दीपम उज्ज्वला योजना के तहत रिफिल सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि बाजार दरों में हल्का संशोधन संभव है, जिससे गैस उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिलेगी।
डिजिटल वॉलेट और पेमेंट ऐप्स पर शुल्क
RBI और कई बैंकों ने एक नवंबर से वॉलेट या थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स से किए जाने वाले लेन-देन पर 1% शुल्क लागू किया है। कहा गया है कि यह चार्ज डिजिटल ट्रांजैक्शन की सर्वर और सिक्योरिटी लागत को कवर करने के लिए है।इन सभी बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा कहीं राहत तो कहीं जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।