Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Bihar Assembly Election: खराब मौसम के कारण तेजस्वी यादव की 16 जनसभाएं रद्द, पटना से मोबाइल पर मुजफ्फरपुर की सभा को किया संबोधित

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच शनिवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मौसम की मार झेलनी पड़ी। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका, जिससे उन्हें अपनी 16 निर्धारित जनसभाएं रद्द करनी पड़ीं।

तेजस्वी यादव ने बताया कि सुरक्षा कारणों

तेजस्वी यादव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। बावजूद इसके, उन्होंने चुनावी अभियान को रुकने नहीं दिया और पटना से ही मोबाइल फोन के जरिए मुजफ्फरपुर की जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह को 

उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि बिहार में बदलाव की लहर चल रही है। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निराश न हों और जनता के बीच जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाते रहें।

तेजस्वी ने यह भी कहा

तेजस्वी ने यह भी कहा कि खराब मौसम के बावजूद वे जल्द ही सभी जिलों में जाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !