Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Jharkhand Health Minister Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण रिम्स में बुंडू हादसे के घायलों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण रिम्स में बुंडू हादसे के घायलों से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने घायलों को अपने व्यक्तिगत स्तर से आर्थिक मदद भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स के ब्लड बैंक 

वहीं इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स के ब्लड बैंक समेत विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी। वहीं इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का निरीक्षण कर रिम्स निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए परिणाम भी बड़े चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार ने कहा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल 4–5 लाख रुपये तक का खर्च वसूलने के बाद मरीज को RIMS भेज देते हैं, जो गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी की ऐसे अस्पतालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। नियमावली और निगरानी तंत्र तैयार किया जा रहा है। कोई भी मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

इरफान अंसारी ने घोषणा की

इरफान अंसारी ने घोषणा की कि सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नवीनतम हाई-टेक उपकरणों की तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे Diagnosis और उपचार दोनों में गति और गुणवत्ता आएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और विश्वसनीय बनाना मेरा संकल्प है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !