Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन सख्त, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने गालूडीह थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एसआई अजय बागे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और मतदाताओं में भरोसा कायम करना मुख्य उद्देश्य

फ्लैग मार्च बिरहड़ पंचायत के झांटीझरना, भूमरू, सिंदरिआम, टेड़ापानी, भोमराडीह, फूलझोर, बालीडीह, बालिआम, काशीडांगा और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरा।

मतदान में सहयोग की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की और उनसे शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की। पुलिस ने यह कड़ा संदेश दिया कि प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसआई अजय बागे ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और मतदाताओं में भरोसा कायम करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान न दें और निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का विश्वास मिला है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !