Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Jamshedpur Suicide : प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पढ़े पूरा मामला

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर सात में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान करण राम के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के नैनीताल जिले का निवासी था। वह पिछले दो वर्षों से काशीडीह में दीपु नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, करण का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि बीते तीन से चार दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। युवती उससे बात नहीं कर रही थी और एक शादी समारोह में व्यस्त थी। इसी बात से आहत होकर करण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार की रात उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।


सोमवार सुबह जब युवती करण से मिलने उसके कमरे पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर देखा कि करण फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मौके से पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें युवती के साथ की गई बातचीत और चैटिंग के कई साक्ष्य मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों में विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही की जा सकेगी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के मोबाइल डेटा की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करण शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !