Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा अभियान, “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में "रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" जागरूकता सप्ताह के तहत जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाया और वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को ओवर स्पीडिंग से बचने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इसके अलावा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के बीच ओवर स्पीडिंग के दुष्परिणामों पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें विकसित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान

“रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान ने सरायकेला-खरसावां में सड़क सुरक्षा को एक नई दिशा दी है। जिला परिवहन विभाग और विद्यालयों के संयुक्त प्रयासों ने ना  केवल वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया, बल्कि बच्चों में भी सुरक्षित ड्राइविंग की समझ को विकसित किया है। ओवर स्पीडिंग के खतरों से लेकर के हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तक इस जागरूकता पहल ने समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !