Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव 2025, पहले चरण का प्रचार थमा, 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनावी शोर मंगलवार शाम को थम गया। अब सभी की निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब राज्य की 121 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवारों (1,192 पुरुष और 122 महिलाएं) की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

त्रिकोणीय मुकाबले की आहट

मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने कई सीटों पर मैदान को त्रिकोणीय बना दिया है, जिससे लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। प्रचार थमने से पहले सभी दलों के बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

 एनडीए में शामिल दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा। महागठबंधन में शामिल दल राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा, भाकपा-माले, और माकपा।

 हॉट सीटें और दिग्गजों की साख दांव पर

यह चरण कई हाई-प्रोफाइल सीटों को लेकर खासा चर्चा में है राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सीधा मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। महुआ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सामने जदयू के मुकेश कुमार रौशन ताल ठोक रहे हैं।

फिल्मी सितारों पर भी जनता की निगाहें

सियासी रण में फिल्मी और कला जगत के सितारे भी प्रमुखता से मैदान में हैं, छपरा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। अलीनगर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

पहले चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, तेज प्रताप यादव, विजय कुमार सिन्हा, उमेश कुशवाहा, खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर जैसे कई दिग्गज नेताओं और उम्मीदवारों की राजनीतिक साख दांव पर लगी है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !