Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Patamda Accident: पटमदा में बाइक-मैजिक के बीच जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Patamda: पटमदा के रांगाटांड़ मोड़ के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पल भर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और  बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना कैसी हुई 

जानकारी के अनुसार पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़ा गांव के रहने वाले राहुल कैबर्त (22) और सुदर्शन कैबर्त (17) बाज़ार से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बीएम पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, उसी दौरान काटिन की तरफ से जमशेदपुर जा रही एक टाटा मैजिक वाहन उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और सड़क पर कई मीटर तक उसके हिस्से बिखर गए।

घटना की जानकारी पटमदा थाना को मिली 

दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सड़क से हटाकर किनारे लिटाया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पटमदा थाना पुलिस को दी।


घायलों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस की जांच 

 हादसे के बाद पुलिस ने मैजिक वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जांच अभी जारी है। प्राथमिक अनुमान है कि संकरी सड़क और तीखे मोड़ के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !