पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सिटी एसपी के नेतृत्व में
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सिटी एसपी के नेतृत्व में 6 पुलिस उपाधीक्षक, 7 पुलिस निरीक्षक, 36 पुलिस अवर निरीक्षक और 60 पुलिसकर्मियों की टीम ने 4 नवंबर को सुबह-सुबह संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अभियुक्तों के घर से ₹17,34,900 नकद, 17 भूमि संबंधित दस्तावेज, 5 बैंक पासबुक, चेक बुक, एटीएम/डेबिट कार्ड, एक पिस्तौल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद नकद की वैधता पर कोई
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद नकद की वैधता पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके चलते आयकर विभाग को इसकी गहन जांच के लिए पत्र लिखा गया है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गैंग के सहयोगी थे, जो कारोबारियों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करते थे। साथ ही वे कारोबारियों के मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रिंस खान को मुहैया कराते थे।
थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी
गैंग के सदस्य रंगदारी की वसूली को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी (U.S.T.T.E.) के जरिये प्रिंस खान तक पहुंचाते थे। बाकी रकम को प्रिंस खान के निर्देश पर बरवाअड्डा-गोविंदपुर और 8 लाइन क्षेत्र में जमीन कारोबार के माध्यम से वैध बनाते थे। इस पूरे मामले में बैंक मोड़ थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।