Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Ranchi Crime News: रांची में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सासाराम बिहार से ब्राउन शुगर की एक बड़ी खेप रांची लाई जा रही है और न्यू मार्केट चौक रातू रोड इलाके में इसकी सप्लाई की जानी है. जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
टीम ने न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के पास सादे कपड़ो में घेराबंदी कर दी. मंगलवार रात करीब दस बजकर पंद्रह मिनट पर एक महिला संदिग्ध स्थिति में दिखाई दी. थोड़ी देर बाद कुछ लोग उससे बात करते दिखे. पुलिस को शक हुआ और ज्यों ही टीम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो सभी भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर एक महिला को पकड़ लिया. गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सेजल उर्फ साहिस्ता परवीन उर्फ सेजल गुप्ता बताया. तलाशी में उसके पास से 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर मिला.

पूछताछ में सेजल ने खुलासा किया कि वह यह नशा सासाराम के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से लाती है. उसने बताया कि वह अपने किराए के घर एदलहातु बरियातु में अन्य नशा सामग्री रखती है. इस पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की. उसके घर से 10.24 ग्राम ब्राउन शुगर और दो लाख पैंसठ हजार रुपये नकद बरामद किये गये. आगे पूछताछ में सेजल ने बताया कि उसके पिता मोह सरवर भी इसी धंधे में शामिल हैं. पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया.

सेजल ने अपनी बहन मुस्कान उर्फ सागुफ्ता परवीन और जीजा मोह राजू का नाम भी बताया जो रातू थाना क्षेत्र के अलकमर कॉलोनी में नशे की खरीद-बिक्री करते हैं. पुलिस ने वहां भी छापेमारी कर मुस्कान और राजू को गिरफ्तार किया. उनके पास से 36.85 ग्राम ब्राउन शुगर मिला.

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर रांची के हिंदपिढ़ी सुखदेवनगर कोतवाली और मोराबादी इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचता था. अबतक कुल चार तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं और जांच जारी है.

यह कार्रवाई रांची में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है. जिस तरह पूरा परिवार नशे के इस कारोबार में शामिल पाया गया वह सामाजिक संकट का संकेत है. बिहार से रांची तक फैल रहे इस नेटवर्क को देखते हुए स्पष्ट है कि तस्कर अब संगठित रूप से शहरी इलाकों को निशाना बना रहे हैं. पुलिस के सामने चुनौती सिर्फ गिरफ्तारी तक नहीं बल्कि इस पूरे चेन को तोड़ने की है जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !