Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में बोलीं “हेमंत सरकार ने झारखंड की महिलाओं के अधिकारों को छीना, जबकि मोदी ने उन्हें सम्मान और सशक्तिकरण का अवसर दिया।”
उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री परवती पारिदा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव
उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री परवती पारिदा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाली सरकार है। राज्य में महिलाओं के महिलाओं के लिए माइया सम्मान योजना को शुरू किया गया था, लेकिन अब महिलाओं में भेद कर लाखो महिलाओं के नामों को काट जा रहा है। यह महिलाओं के साथ धोखा है , इसका जवाब घाटशिला की महिला अपने वोट से देगी।
उन्होंने कहा कि “हेमंत सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई जगह नहीं
उन्होंने कहा कि “हेमंत सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई जगह नहीं है। जहां उड़ीसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में योजनाएं दी जा रही हैं, वहीं झारखंड में महिलाएं आज
भी उपेक्षा और ठगी की शिकार हैं।”
परवती पारिदा ने कहा कि सुभद्रा योजना उड़ीसा सरकार की एक ऐतिहासिक योजना
परवती पारिदा ने कहा कि सुभद्रा योजना उड़ीसा सरकार की एक ऐतिहासिक योजना है, जिसके अंतर्गत 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए प्रति वर्ष 15 हज़ार करोड़ों रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, ताकि महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनें बल्कि अपने परिवार के आर्थिक फैसलों में भी बराबरी से भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विज़न है “सबका साथ, सबका विकास” और उनका सपना है “नारी शक्ति से ही नया भारत बनेगा।”