Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Jharkhand Breaking: अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद प्रशांत सिंह बनेंगे झारखंड के नये डीजीपी

Jharkhand Breaking: अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफे के बाद नये पुलिस प्रमुख की खोज को लेकर बुधवार को पूरे दिन सरकार के शीर्ष स्तर पर मंथन चलता रहा. देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह के नाम पर सहमति बन चुकी है. सूत्रों का कहना है कि किसी भी वक्त आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा और साथ ही अनुराग गुप्ता का इस्तीफा भी स्वीकार हो जाएगा.


गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम अनुराग गुप्ता ने डीजीपी पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद से ही नये डीजीपी को लेकर चर्चाएं तेज थीं. फिलहाल राज्य में डीजी रैंक के तीन अधिकारी हैं जिनमें अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया शामिल हैं. इनके बीच से प्रशांत सिंह को सरकार की पहली पसंद माना गया. प्रशांत सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय पुलिस मुख्यालय में डीजी के रूप में तैनात हैं.

राज्य पुलिस नेतृत्व में यह बदलाव राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है. नये डीजीपी के सामने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और आने वाले महीनों में चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी. प्रशांत सिंह की नियुक्ति साफ संकेत देती है कि सरकार अनुभवी और शांत छवि वाले अधिकारी पर भरोसा जता रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !