Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड 11 की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व पार्षद मंजू देवी ने सौंपा ज्ञापन, नगर प्रशासन ने दिया आश्वासन

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 की निवर्तमान पार्षद मंजू देवी ने उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वार्ड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में स्ट्रीट लाइटों की खराबी, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने पूर्व पार्षद द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने की बात कही, ताकि वार्ड 11 के लोगों को बुनियादी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जा सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !