Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Jamshedpur Crime News: पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, चटनी डॉन समेत 21 तड़ीपार, 28 पर सीसीए, 15 को थाना में हाजिरी का आदेश

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिस-प्रशासन ने अपराध पर नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है. जेल में बंद और बाहर सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक साथ तड़ीपार, सीसीए और थाना हाजिरी की कार्रवाई की गई है. इस अभियान में सोनारी ग्वाला बस्ती की कुख्यात प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन समेत 21 बदमाशों को तड़ीपार किया गया है. वहीं, 28 अपराधियों पर सीसीए लगाया गया है और 15 दागियों को प्रतिदिन थाना में हाजिरी देने का आदेश जारी हुआ है.

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद सोनारी के शातिर अपराधी विकास सिंह उर्फ हेते, मानगो निवासी दीपक ठाकुर और मो साजिद उर्फ राजा समेत 28 बदमाशों पर सीसीए लगाया गया है. कई अपराधियों पर तीसरी बार सीसीए की अवधि का विस्तार किया गया है. वहीं, जेल से छूटे शातिर बदमाश बंटी चौधरी और मानगो के गुड्ड पांडेय उर्फ उमेश पांडेय को 20 जनवरी 2026 तक तड़ीपार अवधि बढ़ाई गई है.

इन पर लगा CCA
सीसीए की सूची में विकास सिंह उर्फ हेते, मो अशफाक उर्फ काला बाबू, अजय गौड़, शक्ति विभर, सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो निजाम, सौरभ यादव उर्फ साहिल यादव उर्फ गोलू, दीपक कुमार ठाकुर, रवि उपाध्याय, सागर कामत, विकास गोप, सुरज यादव, अमन सिंह उर्फ अमन शेखर, मो साजिद उर्फ राजा, अभिजीत मंडल उर्फ कांडी, सुजल बहादुर, राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले, करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, रौशन बंगाली उर्फ गोलू उर्फ गौरव, कुन्दन सिंह, सुमित मंडल उर्फ बाबू बंगाली, मनीष वर्मा उर्फ राइडर, अजय मल्लाह, सलमान खान उर्फ अब्दुल, आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह, प्रशांत कापरी उर्फ बिट्ट कापरी और शोएब अख्तर उर्फ शिबू शामिल हैं.

ये हुए तड़ीपार
वहीं तड़ीपार किए गए अपराधियों में राहुल गुप्ता, अविनाश सिंह, बंटी चौधरी, मनीष राय उर्फ टिल्लू, उमेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह उर्फ लिकलिक, गौरव राय, संतोष तिवारी, महेश मिश्रा, उज्जवल शर्मा, निधिराम हेंब्रम, विजय तिर्की, राजू प्रसाद, अनीष सिंह, प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन, अमित शर्मा उर्फ टिटू शर्मा, आशीष तिवारी, रघुवीर पाठक, सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू और संतोष ठाकुर का नाम शामिल है.

इन्हें लगानी होगी थाना में हाजरी
थाना में हाजिरी देने का आदेश जिन अपराधियों को जारी हुआ है उनमें दुर्गा साहू, मो जुनैद उर्फ शेख जुनैद, रंजीत साव, अक्षय सिंह, मो इरशाद उर्फ बाबू, शहनवाज उर्फ सन्नी, राहुल सिंह, मो जफर अली उर्फ मुर्गी राजू, अमजद अली, मंटू सिंह उर्फ पुच्चू, प्रभाष सिंह उर्फ नूनू सिंह, बिरधन किस्कू और गुरुचरण गोराई शामिल हैं.

कौन है चटनी डॉन
सोनारी थाना की पुलिस ने प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के खिलाफ 22 अप्रैल 2022 को हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया था. वह सोनारी ग्वाला बस्ती की निवासी है और इसके खिलाफ पहले से भी मारपीट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं.

यह महिला अपराध जगत में अपने आक्रामक व्यवहार और घटनाओं के कारण हमेशा चर्चा में रही है. आठ फरवरी 2021 को थाना में पूछताछ के दौरान हिरासत में रहते हुए खुदकुशी की कोशिश की थी. अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उसने हंगामा किया था.

2018 में सोनारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उस पर मरीन ड्राइव क्षेत्र में साथियों के साथ ट्रक चालकों से लूटपाट का आरोप भी है. घाटशिला जेल में रहते हुए उसने चूड़ी काटकर अपनी गर्दन काटने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई थी. चटनी डॉन ने जेल अधीक्षक पर भी रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

जमशेदपुर पुलिस की यह कार्रवाई दिखाती है कि प्रशासन अब अपराधियों को किसी भी हाल में ढील देने के मूड में नहीं है. जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह एकसाथ की गई इस सख्त कार्रवाई का मकसद अपराध पर नियंत्रण और शहर में भयमुक्त माहौल बनाना है. हालांकि सवाल यह है कि क्या यह कदम अपराध पर स्थायी नियंत्रण का समाधान साबित होगा या अपराधी नए ठिकाने से फिर सक्रिय हो जाएंगे. फिलहाल इतना तय है कि चटनी डॉन जैसे अपराधियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई प्रशासन की सख्त मंशा का संकेत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !