Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

150th Anniversary Vande Mataram: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति से गूंजा बिहार बीजेपी कार्यालय, अमित शाह समेत कई नेता रहे मौजूद

Vande Mataram: कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गान से हुई. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गीत को गाया और स्वदेशी अपनाने तथा देश की एकता बनाए रखने की शपथ भी लीं. यहां पूरे कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और जोश से भरा हुआ नजर आया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज का दिन भारतीय चेतना के जागृति का दिन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज का दिन भारतीय चेतना के जागृति का दिन है. आज ही के दिन 150 साल पहले बंकिम जी ने वंदे मातरम् को सार्वजनिक किया, इस गीत की रचना कर राष्ट्रीय चेतना का एक महामंत्र देश को देने का काम किया, जो आगे चलकर देश की आजादी का एक उद्घोष भी बना. इस गीत की रचना ने देश के लोगों में राष्ट्रीय भावना जगाई और यह आजादी के आंदोलन का प्रतीक बन गया।

अमित शाह ने आगे कहा कि आजादी के बाद देश के नेताओं

अमित शाह ने आगे कहा कि आजादी के बाद देश के नेताओं ने जिस महान भारत का सपना देखा था, उस दिशा में पिछले 11 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल की गई हैं. उन्होंने कहा कि “हम सबके सामूहिक प्रयास से भारत आज दुनिया में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !