Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Dumka News: दुमका में 17 वर्षीय नाबालिग का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी


Dumka: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, लाखो कुमारी नाम की एक युवती 27 अक्तूबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चला पाया।


गुरुवार को ग्रामीणों ने दिग्घी गांव के तिनघरा टोला के पास जंगल में एक क्षत-विक्षत शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवती का सिर पेड़ से लटका हुआ था, जबकि धड़ नीचे जमीन पड़ा हुआ था। लोगों ने संभावना जताई है कि नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी।  बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने 27 अक्तूबर को थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी अक्सर बरहेट गांव निवासी दिलखुश पासवान नाम के एक युवक से अक्सर मोबाइल पर बातचीत किया करती थी, जिसके चलते उन्हें संदेह था कि वही उसे अपने साथ ले गया होगा। 

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी।
पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार को शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और हत्या से जुड़ी परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !