Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Work On Dobo-Kandrabeda Four-lane: जमशेदपुर डोबो-कांदरबेड़ा फोरलेन का काम शुरू, 8 से 12 नवंबर तक रात में वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Jamshedpur: जमशेदपुर में एनएच-33 को जोड़ने वाली डोबो-कांदरबेड़ा सड़क के चौड़ीकरण (फोरलेन) का काम शुरू हो गया है। यह सड़क डोबो, सोनारी और चांडिल को एनएच-33 से जोड़ेगी। 7.9 किमी लंबे इस खंड पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से 101.06 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। काम शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

सरायकेला-खरसावां के डीटीओ गिरिजा शंकर महतो

 सरायकेला-खरसावां के डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने बताया कि 8 नवंबर से 12 नवंबर तक रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी। डीटीओ ने कहा कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक वाहनों का परिचालन सामान्य रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान रांची या अन्य स्थानों जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग आदित्यपुर-कांड्रा- चौका या चांडिल होकर रास्ते का उपयोग करें।

डोबो पुल से कांदरबेड़ा तक 7.91 किमी लंबे फोरलेन

डोबो पुल से कांदरबेड़ा तक 7.91 किमी लंबे फोरलेन निर्माण में 66 करोड़ रुपए सड़क निर्माण और 44 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा पर खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने के बाद शहरवासियों को रांची आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में यह सड़क जर्जर है और अक्सर यहां हादसे हो चुके हैं।

सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया

सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। भू-अर्जन में देरी के कारण परियोजना में कुछ विलंब हुआ था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !