Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में शुक्रवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक नाग के रूप में हुई है, जो धतकीडीह के मुखी बस्ती का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार दीपक मजदूरी का काम करता था. घटना के समय वह तालाब के पास गया था, लेकिन कैसे डूबा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता हुआ शव देखा तो तुरंत उसे बाहर निकाला और टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

परिजनों ने बताया कि दीपक शांत स्वभाव का था, किसी प्रकार का नशा नहीं करता था और किसी से कोई विवाद भी नहीं था. वे इस घटना से सदमे में हैं और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.

इधर घटना की जानकारी मिलने पर धतकीडीह मुखी समाज के महासचिव संजय कंसारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने प्रशासन और टाटा स्टील प्रबंधन से मांग की कि तालाब के किनारे स्थायी रूप से सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं. उन्होंने कहा कि धतकीडीह तालाब में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर वहां जाली लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

धतकीडीह तालाब में होने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तालाब में सुरक्षा व्यवस्था न होने की वजह से समय-समय पर हादसे होते रहे हैं. प्रशासन और संबंधित प्रबंधन संस्थाओं की लापरवाही साफ झलकती है. अगर तालाब के आसपास गश्ती व्यवस्था होती तो शायद दीपक की जान बचाई जा सकती थी. यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि शहर की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस दर्दनाक हादसे से सबक लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !