Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Bihar Assembly Election: चुनावी रण में दूसरे चरण के प्रचार में जुटे राजनाथ सिंह, बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर

Bihar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार को रक्षा उत्पादन का नया केंद्र बनाने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बने डिफेंस कॉरिडोर की तर्ज पर बिहार में भी एक डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जहां टैंक, तोप, गोले और हजारों किलोमीटर मार करने वाली मिसाइलें बनाई जाएंगी। इसके अलावा सेमीकंडक्टर का उत्पादन भी बिहार में होगा।

राजनाथ सिंह पूर्वी चंपारण के पताही और केसरिया

राजनाथ सिंह पूर्वी चंपारण के पताही और केसरिया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिहार की बदलती पहचान पर जोर देते हुए कहा कि जो बिहार कभी कट्टा और रंगदारी के लिए जाना जाता था, अब वह विकास और सुरक्षा का केंद्र बन चुका है। उन्होंने नीतीश कुमार की ईमानदारी की भी प्रशंसा की और कहा कि 20 साल सत्ता में रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।

केसरिया में एनडीए प्रत्याशी शालिनी मिश्रा के समर्थन

केसरिया में एनडीए प्रत्याशी शालिनी मिश्रा के समर्थन में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने दावा किया कि बिहार आने वाले वर्षों में देश की रक्षा उद्योग की भूमि बनेगा। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि वे इस बार दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनाएंगे।

रक्षा मंत्री ने पुलवामा हमले का भी जिक्र करते हुए कहा

रक्षा मंत्री ने पुलवामा हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और भारत अब आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है, जो किसी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश पर हमला करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !